भाजपा का लाभार्थी सम्मेलन में पहुंची पूर्व विधायक रिंकी रानी पांडेय, पीएम के लाभांवित योजना बारे में दी जानकारी


रामपुर कैमूर।शनिवार को रामपुर प्रखंड के कुर्था गांव के सामुदायिक भवन में बीजेपी द्वारा लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बीजेपी के रामपुर मंडल अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने की। इस बैठक की मुख्य अतिथि भभुआ की पूर्व विधायक रिंकी रानी पांडे रही। इस बैठक में लोगों को पीएम मोदी की चलाई जा रही योजनाओं के बारे में चर्चा किया गया। 
जिसमें कन्या उत्थान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना,प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जनधन योजना आयुष्मान योजना सहित कई  योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी योजनाओं के लाभ के बारे में महिलाओं और लोगों को बताया गया। इस मौके पर महामंत्री प्रदीप तिवारी, जितेंद्र सिंह, महामंत्री मनोज गुप्ता,मंत्री राजेश जायसवाल सहित कई बीजेपी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top