कैमूर डीएम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेने वाला राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, 3 हजार घुस लेते वीडियो हुआ था वायरल

भभुआ कैमूर। कैमूर में डीएम सावन कुमार के आने के बाद से विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण किया जा रहा है। विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मियो की कार्य में लापरवाही,अनियमितता सहित कई मामले में लगातार किया जा रहा है। इसके बावजूद भी विभागीय अधिकारी और कर्मी पर डीएम के आदेशों और कार्रवाई कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। इस बीच रामपुर प्रखंड के बेलाव पंचायत के हल्का कर्मचारी बैजनाथ प्रसाद का दाखिल खारिज करने के नाम पर 3 हजार घुस लेते सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हो गया। 

डीएम ने किया पूछताछ
यह मामला डीएम के पास पहुंचने पर शुक्रवार को उक्त हल्का कर्मचारी को अपने कार्यालय में बुलाकर डीएम द्वारा पूछताछ किया गया।इसके बाद डीएम ने आदेश देकर हल्का कर्मचारी को भभुआ थाने की पुलिस को बुलाकर गिरफ्तार करा दिया गया। जिसके बाद आरोपी हल्का कर्मचारी को भभुआ थाने की पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले गई। वही डीएम ने सीओ रामपुर लवली कुमारी को उक्त हल्का कर्मचारी पर एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया। 

दाखिल खारिज के लिए 3 हजार राजस्व कर्मचारी ने लिया घुस

वायरल वीडियो में देखा गया कि रामपुर अंचल के हल्का राजस्व कर्मचारी बैजनाथ प्रसाद और दो तीन व्यक्ति बातचीत करते है। एक व्यक्ति द्वारा 100 -100 का नोट तीन हजार रुपए जमीन का दाखिल खारिज कराने के लिए हल्का कर्मचारी को घुस के रूप में दिया जा रहा है। हल्का कर्मचारी बिना उस नोट वाले पैसे को गिने ही जल्दबाजी में पैंट के पाकिट में रख लिया जाता है। घुस देने वाले व्यक्ति कहता है कि गिन लीजिए। 

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल 
इसके बाद वह व्यक्ति द्वारा कहा जा रहा है कि अब तो दाखिल खारिज और रसीद कट जाएगी ना। जबकि हल्का कर्मचारी द्वारा उस व्यक्ति से कहा जाता है काम हो जायेगा। आपका कई काम किए है ना। हल्का कर्मचारी का घुस लेने का वीडियो वायरल होने के बाद भ्रष्टाचार को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की तरह तरह के कमेंट किए जाने लगे। जिसके बाद इस मामले में  कैमूर डीएम ने कड़ा एक्शन लेते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार करवाया गया है।

सीओ बोली प्राथमिकी दर्ज होगा
इस मामले में सीओ लवली कुमारी ने बताया कि रामपुर अंचल के बेलाव पंचायत के हल्का राजस्व कर्मचारी बैजनाथ प्रसाद का एक वीडियो में पैसा लेते हुए सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है। हल्का कर्मचारी को गिरफ्तार कर थाना ले जाया गया है। मैं थाने जा रही हूं। डीएम के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया  जाएगी।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top