भभुआ कैमूर। कैमूर में दो आरटीपीएस कर्मियो को डीएम के आदेश पर फर्जीवाड़े मामले में गिरफ्तार करने की बड़ी खबर आ रही है।यह कार्रवाई डीएम सावन कुमार द्वारा मोहनिया प्रखंड के आरटीपीएस काउंटर की जांच में अनियमिता पाए जाने पर की गई है। जहां बिना जांच किए अपना हस्ताक्षर से ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट को दो आरटीपीएस कर्मी द्वारा सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का धज्जियां उड़ाते हुए फर्जी तरीके से बनाया जा रहा था।
जिसे बुधवार को निरीक्षण के दौरान डीएम ने पकड़ लिया। जिसके बाद मोहनिया पुलिस को बुलाकर उन दोनों कर्मियो को सौंप दिया गया। गिरफ्तार आरटीपीएस कर्मी लीलन राम और जवाहिर प्रसाद बताए जाते है। जिनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। डीएम की इस कार्रवाई से प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न विभागों के कर्मियो के बीच हड़कंप मच गया।
डीएम सावन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नियम है कि जब ईडब्ल्यूएस फॉर्म जमा होता है तो कर्मचारी के सत्यापन के पश्चात ही वो किस जाति का है किस समूह का है और उसकी आय कितनी है उस आधार पर व्यक्ति का ईडब्ल्यूएस बनाया जाता है।
लेकिन यहां ऑपरेटर के द्वारा ही सिग्नेचर कर ईडब्ल्यूएस बनाया जा रहा था। जिससे एक सामान्य वर्ग का व्यक्ति या एससी/ एसटी वर्ग का व्यक्ति किसी अन्य वर्ग का ईडब्ल्यूएस फॉर्म बनवा लेता है तो कल के डेट में कोर्ट केस और अनावश्यक रूप से लिटिगेशन पैदा कर सकता है। जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
उक्त दोनों आरटीपीएस कर्मियो पकड़ कर मोहनिया पुलिस को सौंप दिया गया है। जिन्हे जेल होगी। जहां सीओ और राजस्व पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है। उन पर प्राथमिकी दर्ज करा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
