भभुआ में गला दबाकर विवाहिता की हत्या, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया यह आरोप

भभुआ कैमूर। भभुआ वार्ड एक में गला दबाकर एक विवाहिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, भभुआ वार्ड एक निवासी सुनील यादव की 22 वर्षीय पत्नी प्रितम कुमारी बताई गई है। वही विवाहिता के पिता चांद थाना क्षेत्र के भेवांर गांव निवासी ज्वाहर यादव ने बताया कि अपने इकलौती पुत्री प्रितम कुमारी की शादी मई 2022 को बिहारी यादव के पुत्र सुनील यादव से शादी हुआ था।

 जिसके बाद से दोनों का जीवन ठीक ठाक ही चल रहा था। उसके बाद ससुराल से लड़की को विदा कराकर मायके लाया गया था। जहां मायके में तीन से चार महीना रही। उसके बाद ससुराल वालों के कहने पर 12 जून 2023 को लड़की को ससुराल भभुआ वार्ड एक में विदाई कर दिया गया। उसके अगले दिन 13 जून को ससुर बिहारी यादव द्वारा फोन आया कि आपकी लड़की अपने आप फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। 

जिसके बाद मायके के परिजनों द्वारा मौके पर पहुंचा गया तो लड़की को घर में बेड पर सुलाया गया था। वही गले के निशानदेही पर मायके वालों ने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि ससुराल वालों ने गला दबाकर उसका हत्या कर दिया है।

 उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया। जिसका पोस्टमार्टम कराया गया गया है। जबकि इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top