कैमूर : झोपड़ी में लगी अचानक आग, वृद्ध विधवा महिला की जिंदा जलकर मौत, पशु भी झुलसे

भभुआ कैमूर। मोहनिया थाना क्षेत्र के अमरपुरा गांव में बुधवार को एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग लगने से एक 70 वर्षीय विधवा महिला की जिंदा झुलसने से मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।  मृतका अमरपुरा गांव निवासी डिगरी कुंवर बतायी जाती है। इसमें पशु भी आग की चपेट में आने से झुलस गए। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार झोपड़ी में अचानक लगी आग की लपटें देख लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। देखते ही देखते आग विकराल रूप ले लिया। लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन झोपड़ी जलकर राख हो गई। उसी में एक महिला भी जल गई। जिससे उसकी मौत हो गई। आग कैसे लगी यह जानकारी नहीं मिल पाया। 

घटना के बाद गांव के कोहराम मच गया। परिजनो का रो रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना पर सीओ और पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई। वही सीओ ने कहा कि इस घटना में को भी अनुग्रह राशि प्रावधान होगा। वह दिया जायेगा।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top