भभुआ कैमूर। कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के बेलांव थाना क्षेत्र बड़कागांव में गुरुवार के देर रात्री में रामप्रसाद कुम्हार के घर में अज्ञात चोरों द्वारा खपरैल घर के पीछे से फांद कर घुस कर आभूषण,नकदी सहित 2 लाख रुपए के समान की चोरी का मामला सामने आया है। जिसके बाद परिजनों ग्रामीणों द्वारा नाटकीय ढंग से तीन चोरों को गांव के उत्तर बधार से पकड़ कर बेलाव थाने की पुलिस को सौंप दिया।
बेलाव थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए आरोपी चोर बडकागांव के धीरज बिंद, कमलेश बिन्द और बबलू बिंद जाता है। सख्ती से पूछताछ में चोरों ने संलिप्ता स्विकार किया।जिसके बाद पुलिस ने तीनों चोरों को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच कराते हुए शुक्रवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार चोरो के निशानदेही पर चोरी की झुमका बरामद किया गया है। ये तीनों नशे के आदी थे। नशे के लिए चोरी किया था।
बड़कागांव में चोरी के मामले में घर के सदस्य प्रमोद कुमार ने थाने में दिया है। चोरी हुए घर के कविता देवी ने बताया कि घर में चोर खपरैल घर को फांद कर घर में कब आये और कब चले गए पता नहीं चला। जब मेरा नींद रात्री के लगभग 3 बजे खुला को अपना मोबाईल खोजने लगी। जब मोबाइल नहीं मिला तो घर के बाहर सोये हुए पुरुषो से पूछा तो उन लोगों ने बताया कि मैने मोबाइल नहीं लिया है।
इसके बाद दूसरे घर में खोजने के लिए गई तो देखा की दरवाजा पहले से खुला था। जिसमें घर में रखा बक्सा व बैग गायब है। इस चोरी में सोना के कानवाली, दो नथुनी, अंगुठी, लाकेट चादी के पैजनी, करधनी, मिना, किलीफ, 5 जोड़ी पायल, 50 हजार रूपये नगद की भी अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली थी। जिसका अनुमानित कीमत दो लाख रुपए बताया जा रहा है।
पीड़ित के परिजन अशोक कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की जैसे ही जानकारी हम लोगों हुई तो इस प्रकार की घटना का अंजाम देने वालों पर शक हुआ। जिसके बाद पकड़ने के लिए आसपास के भभुआ, कुदरा, चेनारी बाजार में लोगों का लगा दिया गया।
जो समान को चोरों ने चुराया था वह वहां के
सम्बंधित दुकान पर ही लेकर बेचने के लिए ले जायेंगे। इसके साथ ही गांव के आस पास भी ग्रामीणों द्वारा खोजबीन किया जाने लगा। सूत्रों से जानकारी मिली कि कुछ लड़के गांव के उत्तर छुपे हुए है।
जब हम लोग उधर गए तो उक्त तीनों चोर को लोगों ने देखा तो भागने लगे। जिसे दौड़ा कर पकड़ लिया गया और बेलाव थाने की पुलिस को बुलाकर सौंप दिया गया।जिसके बाद तीनों चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
