कैमूर : बकरी व्यापारी के साथ मारपीट और 307 का आरोपी गिरफ्तार

रामपुर कैमूर। रामपुर प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र के बिछीबांध गांव से मारपीट एवं हत्या के प्रयास का आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को मेडिकल जांच कराते हुए जेल भेज दिया। यह जानकारी थानाध्यक्ष सुनीत कुमार सिंह ने दी।

 उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अभियुक्त बिछीबांध का प्रभु सिंह पिता स्वर्गीय नन्हक राय बताया जाता है। जिस पर मई माह में एक बकरी व्यापारी के साथ मारपीट एवं हत्या का प्रयास मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इसी मामले में आरोपी को गिरफ्तार करते हुए शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top