भभुआ कैमूर। घर से साइकिल से स्कूल जाने के दौरान तेज रफ्तार पिकअप की जोरदार टक्कर से एक सातवी की छात्रा की मौत हो गई। घटना कैमूर जिले के नुआंव थाना क्षेत्र के मुखराव गांव की है। मृतक छात्रा की पहचान कुछीला थाना क्षेत्र के अहिरौली निवासी ब्रम्हा जी पांडेय की 13 वर्षीय पुत्री नंदनी कुमारी बताई जाती है। जो कक्षा 7 वीं की छात्रा है।
परिजनों ने बताया कि मृतक छात्रा मुखराव गांव के प्राथमिक विद्यालय के 7 क्लास में पढ़ती थी। जो घर से साइकिल से विद्यालय में पढ़ने के लिए जा रही थी।तभी मुखराव गांव में तेज रफ्तार पिकअप की जोरदार टक्कर से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
जहा सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करते हुए भभुआ के सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंपा दिया गया। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।
