राजगीर मलमास मेला: पहला शाही स्नान पर उमड़ी लाखों की भीड़, टेंट सिटी में रहना फ्री, ₹30 रुपए में शुद्ध भोजन

डीएम शंशाक शुभंकर लगातार गतिविधियों पर रख रहे नजर

श्रद्धालुओ को पीने के लिए गंगाजल उपलब्ध कराई जा रही है
 
नालंदा(दीपक विश्वकर्मा)। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर में मलमास के मौके पर शनिवार को प्रथम शाही स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की लाखों की भीड़ उमड़ी। देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए साधु-संतो का शाही स्नान प्रातः से ही शुरू हो गया। दोपहर तक करीब 2 लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान कर भगवान की पूजा अर्चना की। शाही स्नान को लेकर नालंदा के डीएम शशांक शुभंकर स्वयं मौजूद रहे।

सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम
 इस मौके पर विभिन्न अखाड़ा के साधु-संतों का जुलूस भी निकाली गई। पहले शाही स्नान के दिन 5 लाख  से अधिक श्रद्धालुओं के शाही स्नान में शामिल होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इधर दूसरी तरफ हम सुविधाओं की बात करें तो पहली बार इस राजकीय मलमास मेले में जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा से लेकर श्रद्धालुओं के मूलभूत सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा गया है ।

30 रुपए में जीविका दीदी का शुद्ध भोजन
जगह जगह पेयजल की व्यवस्था शौचालय की व्यवस्था और टेंट सिटी का निर्माण किया गया है। जहां श्रद्धालु अपना परिचय पत्र दिखाकर विश्राम कर सकते हैं। इसी के साथ साथ जीविका दीदी द्वारा खाने का स्टॉल लगाया गया है।जहां मात्र ₹30 में श्रद्धालुओं को शुद्ध भोजन उपलब्ध कराई जा रही है। इस बार मलमास की सबसे बड़ी खासियत यह है कि श्रद्धालुओं को पीने के लिए गंगाजल मुहैया कराई जा रही है।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top