भभुआ कैमूर। शनिवार को भभुआ सदर अस्पताल का कैमूर डीएम सावन कुमार द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान डीएम ने ओपीडी, दवा भंडारण, एसएनसीयू और इमरजेंसी के सभी वार्डों तक पहुंच कर का निरीक्षण किया। मरीजों और लोगों से सुविधाओ के बारे में जानकारी प्राप्त की। यहां पर किस तरह सभी चीजों का संचालित हो रहा है। जहां कुछ कमियां पाई गई उसे तत्काल सुधार करने सहित इससे कई बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिया गया है।
जिला पदाधिकारी ने बताया कि सदर अस्पताल परिसर में एसएनसीयू, ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर, लेबर रूम , हीटवेव पेशेंट के लिए निर्मित स्पेशल वार्ड, इमरजेंसी यूनिट, ओटी वार्ड , दीदी की रसोई इत्यादि का निरीक्षण किया गया है और सुधार के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
इसके साथ डीएम ने अस्पताल परिसर में डिजिटल साइनेज और म्यूजिक एवं साउंड सिस्टम लगवाने हेतु सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया।निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ मीना कुमारी, डीपीएम ऋषिकेश जायसवाल सहित कई विभागीय पदाधिकारी और कर्मी साथ में मौजूद रहे।
